karwa chauth 2020 ka mahurt
करवा चौथ 2020 ब्रत क्या है ? (What is karwa chauth fast 2020 ?) करवा चौथ ब्रत सौभाग्यवती (सुहागिन) नारियों का पर्व है करवा चौथ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है पहला है करवा जिसका अर्थ है मिट्टी का बरतन तथा दूसरा है चौथ जिसका का अर्थ है चतुर्थी । इस त्योहार पर मिट्टी के बरतन अर्थात करवा का विशेष महत्व होता है परंतु यदि मिट्टी का करवा नहीं है तो धातु के करवा से भी पूजन किया जा सकता है। विवाहित महिलायें यह ब्रत अपने पति की लम्बी आयु के लिए करती है जिसमें गौरी व गणेश जी का पूजन किया जाता है व चन्द्रमा का दर्शन और अर्ध्य (जल अर्पित करना) देने के बाद ही उपवास तोडा जाता है। करवा चौथ का ब्रत सूर्योदय के बाद रात में चन्द्रमा के दर्शन तक बिना कोई भोजन या पानी की एक बूंद भी ग्रहण किये सख्त रूप से मनाया जाता है करवा चौथ के दिन को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। आइये जानते है इस वर्ष 2020 में करवा चौथ के कुछ रोचक तथ्य इस बार कब मनाया जायेगा करवा चौथ (karwa chauth 2020 date and mahurt?) इस ...